22 जून 2013 - 19:30
सऊदी अरब में शिया नौजवान की शहादत।

सऊदी अरब के शहर क़तीफ़ में इस देश के सिक्योरिटी दस्तों नें 19 साल के नौजवान अली हसन अल महरूस को गोलियाँ मार कर शहीद कर दिया।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के शहर क़तीफ़ में इस देश के सिक्योरिटी दस्तों नें 19 साल के नौजवान अली हसन अल महरूस को गोलियाँ मार कर शहीद कर दिया।आले सऊद के सिक्योरिटी दस्तों नें इस शहर के कुछ इन्क़ेलाबी लोगों के घरों पर हमला करके एक शिया नौजवान को गोलियों से छलनी कर दिया।ग़ौरतलब है कि फ़रवरी 2011 से सऊदी अरब के पूर्वी इलाक़ों में रहने वाली जनता सरकार के ज़ुल्म व अत्याचार से तंग आकर विरोध प्रदर्शन कर रही है और सऊदी हुकूमती सिस्टम में बदलाव चाहती है (लोकतांत्रिक सरकार चाहते हैं।) जनता की माँग है कि उनके साथ इन्साफ़ के साथ व्यावहार किया जाए और उनके दीनी, राजनीतिक और समाजी अधिकारों का हनन न किया जाए जबकि आले सऊद सरकार उन्हें लगातार कुचलने की कोशिश कर रही है। उल्मा और राजनीतिक पहुँच रखने वाले लोगों को गिरफ़्तार करके जेलों में बंद कर दिया गया है और अहिंसक प्रदर्शन करने वालों को गोलियों का निशाना बनाया जा रहा है।नवम्बर 2011 में क़तीफ़ में होने वाले एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिम ने फ़ायरिंग कर के पाँच लोगों को शहीद और बहुत से लोगों को ज़ख़्मी कर दिया।सूत्रों के अनुसार 40 हज़ार से ज़्यादा राजनीतिक और ओलमा आले सऊद की काल कोठरियों में बंद हैं जिसमें से अधिकतर का कोई जुर्म नहीं है।